Categorized | कानपुर

आज 16वीं लोकसभा के चुनाव का परिणाम आते ही पूरे देश मे भा.ज.पा कार्याकर्ताओ एंव जनमानस मे हर्ष की लहर दौड़ गयी है।

Posted on 17 May 2014 by admin

आज 16वीं लोकसभा के चुनाव का परिणाम आते ही पूरे देश मे भा.ज.पा कार्याकर्ताओ एंव जनमानस मे हर्ष की लहर दौड़ गयी है। इन चुनाव परिणामो पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुयी थी। भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय जननायक माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे पूरे देश मे हुयी पार्टी की भारी जीत से अति उत्साहित है एंव खुशी से फूले नही समा रहे है। आज दिनांक 16-5-2014 को जैसे-जैसे परिणाम आते रहे। खुशी और उत्साह का माहौल बढ़ता गया एंव कार्यकर्ताओ का उत्साह देखने का बन रहा था। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर से लोकसभा के प्रत्याशी माॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी जैसे ही भारी मतो से घोसित हुये। पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट पर हजारो कार्यकर्ताओ का एक विशाल हुजूम एकत्रित हो गया। कार्यकर्ता उत्साहित होकर भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद। माननीय नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद। डाॅ;॰ मुरलीमनोहर जोशी जिन्दाबाद। के नारे लगा रहे थे। पार्टी की अभूतपूर्व सफलता की खुशी मे कार्यालय मे जमकर आतिशवाजी की गयी एंव सौ किलो लड्डू एंव मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओ ने आपस मे जमकर अबीर-गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम मे उपस्थित भा.ज.पा महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द मैथानी ने कहा कि पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा गया है। उन्होने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बनने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को विकास की ऊँचाईयो तक ले जायेगी।
कार्यँक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्री सुरेन्द्र मैथानी, सतीश महाना, सत्यदेव पचैरी, सलिल विश्नोई, राकेश सोनकर, नीलिमा कटियार, रवीन्द्र पाटनी, बाबूराम शुक्ला, सुनील बजाज, भूपेन्द्र त्रिपाठी, चिन्ता ंिसह चन्देल, राकेश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, रघुराज सरन गुप्ता, हरीश मतरेजा, सूर्य नारायण त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा, आनन्द राजपाल, राधा दुबे, जगदीश राठौर, जगदीश तिवारी, दीपक सिंह, अनीता त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रमिला पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, फैसल सिद्दीकी, उपेन्द्र पासवान, पूनम कपूर, रंजीता पाठक सुरेश बाजपेयी, अतुल शुक्ला, मोनू गुप्ता, मुकुन्द स्वरूप मिश्रा, अनूप पचैरी, प्रीती शुक्ला, उपेन्द्र शुक्ला, आदित्य पाण्डेय, सरोज सिंह, पप्पी पण्डेय, मुकेश भाटिया, अचल गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, एस.डी प्रजापति, प्रमोद विश्वकर्मा, गुड्डी शर्मा, जीतू सोनकर, रवि प्रकाश सिंह, (कम्पयूटर आपरेटर), राकेश चैरसिया, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in