Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में छठे चरण की 18 लोकसभा सीटों के लिए आज शाम 06.00 बजे से प्रचार-प्रसार बन्द

Posted on 12 May 2014 by admin

ऽ    प्रदेश में छठे चरण की 18 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 12 मई को होने वालेे मतदान के लिए आज शाम 06.00 बजे प्रचार-प्रसार समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पहले प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात शाम 06.00 बजे के बाद से निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी राजनैतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रचारक निर्वाचन क्षेत्र को हर हालत में छोड़ देंगे।
ऽ    मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चकिया, दुद्धी एवं राबर्ट्सगंज क्षेत्रों में आज शाम 4.00 बजे से प्रचार-प्रसार समाप्त हो जायेगा।
ऽ    आयोग ने जिला तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये हंै कि वे यह सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रचार-प्रसार समाप्त हो जाने के पश्चात ऐसे सभी राजनैतिक कार्यकर्ता, जो सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं है, को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को तत्काल छोड़ना होगा। आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों तथा उनके एजेंट को भी इन निर्देशों की जानकारी करायी जाये।
ऽ    निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्थापित चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी तथा मोबाइल पार्टियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाये तथा सभी आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाय। इसके साथ ही व्यक्ति एवं व्यक्तियों के समूह की पहचान की जाॅच की जाये तथा यह पुष्टि की जाये कि वे वहां के मतदाता हैं या नहीं।
ऽ    निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कल्याण मण्डपों, सामुदायिक केन्द्रों, लाॅज तथा विश्राम गृहों में ठहरने वालों की जाॅच कर यह पता लगाया जाये कि इनमें कोई बाहरी व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति जो वहाॅ का मतदाता नहीं है, ठहरा तो नहीं है।
ऽ    मतदान अवधि समाप्त होने के 48 घण्टे पहले निर्वाचन सम्बन्धी विषय-वस्तुओं का सिनेमा, दूरदर्शन या अन्य समान माध्यमों से जनता को प्रदर्शित किये जाने पर प्रतिबन्ध होगा। उम्मीदवार मतदान पूरा होने के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घण्टे की अवधि के दौरान सिनेमा, दूरदर्शन या अन्य समान माध्यमों से जनता के लिए कोई निर्वाचन सम्बन्धी विषय-वस्तु प्रदर्शित नहीं कर सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in