Categorized | लखनऊ.

‘‘वाराणसी गंगा के लिए साबरमती माॅडल नहीं चाहता है’’ राय ने कहा ‘‘राय एक ‘हेलीकाॅप्टर‘ नेता नहीं हैं, वे वाराणसी के लोगों के साथ गहराई से जुड़े हैं’’ अविनाष पांडे ने कहा!

Posted on 10 May 2014 by admin

कांग्रेस प्रत्याषी अजय राय को 2014 के आम चुनावों में सबसे अधिक आकर्शण का केंद्र बने हुए चुनावी क्षेत्र में आष्चर्यजनक सफलता का भरोसा है। राय बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार प्रत्याषी नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े हुए हैं। यहां एक प्रेस वार्ता में राय अपनी जीत के प्रति काफी आष्वस्त दिखे। उन्होंने बीजेपी के एमपी मुरली मनोहर जोषी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वाराणसी के लोग कोई भी ‘बाहरी व्यक्ति‘ नहीं चाहते हैं। उन्होंने लंबे समय से बाहरी व्यक्ति के हाथों तकलीफ उठाई है।’’
राय ने कहा कि मोदी ‘‘साबरमती माॅडल‘‘ के द्वारा गंगा की सफाई की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम-वाराणसी के लोग- तथाकथित साबरमती माॅडल नहीं चाहते हैं, जिसकी वे (मोदी जी) बात कर रहे हैं।’’ राय ने कहा कि वे वाराणसी के लोगों के साथ गहराई से जुड़े हैं और यह जानते हैं, कि लोगों के विकास के लिए क्या किया जाना चाहिए।
आप के केजरीवाल के विशय में राय ने वाराणसी में आप की मौजूदगी दर्ज कराने के उनके दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस चुनाव में उनका कोई स्थान नहीं है। बीजेपी के नेता तक यह मानते हैं, कि वाराणसी में अजय राय और नरेंद्र मोदी के बीच सीधी लड़ाई है।’’
सेक्रेटरी एआईसीसी, इनचार्ज यूपी, अविनाष पांडे ने भी राय की सोच को दोहराया और कहा, कि कांग्रेस पार्टी राज्य में कई सारे लोगों को अचंभित कर देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अभियान ने विकास के मुद्दे पर प्रकाष डाला है, जो कांग्रेस पार्टी ने पिछले दस सालों में किया है।’’ पांडे मानते हैं, कि राय एक स्थानीय प्रत्याषी हैं, अतः वे वाराणसी के लोगों के साथ गहराई से जुड़े हैं। पांडे ने आगे कहा, ‘‘वे दूसरों की तरह ‘हेलीकाॅप्टर‘ नेता नहीं हैं और दूसरे प्रत्याषियों के मुकाबले लोगों और उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। हम परिणामों के प्रति आष्वस्त हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in