Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समूचे देश में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार जाति और धर्म के आधार पर भोलीभाली जनता को कथित गुजरात माडल दिखाकर गुमराह करने का कुत्सित प्रयास किया है।

Posted on 09 May 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समूचे देश में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार जाति और धर्म के आधार पर भोलीभाली जनता को कथित गुजरात माडल दिखाकर गुमराह करने का कुत्सित प्रयास किया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आर0पी0 सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि श्री मोदी ने संकीर्ण विचारधारा की राजनीति अपनाकर हिन्दुत्व, धर्म, मंदिर निर्माण, साम्प्रदायिकता, जातिवादिता व व्यक्तिगत आक्षेप की परिधि में भारतीय लोकतंत्र को लाकर खड़ा कर दिया है। किन्तु श्री मोदी शायद यह भूल गये कि यह राम और रहीम का देश है। इस देश के युवा आज भी महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद के आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करते हैं और इस देश के युवा ऐसे तथाकथित निम्न विचारधारा को कतई नहीं अपनायेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि आज देश का युवा जागरूक हो चुका है। वह जानता है कि पिछले दस वर्षों में कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के कुशल दिशा निर्देशन में यूपीए सरकार ने देश के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए जो कार्य किये हैं, उसे आम जनता अभी भूली नहीं है। ऐसे में झूठ का सहारा लेकर खुद को तथाकथित प्रधानमंत्री साबित करने का श्री नरेन्द्र मोदी ने जो मुखौटा धारण किया है वह शीघ्र ही हटने वाला है और इनका असली चेहरा देश के सामने आने वाला है।
प्रवक्ता ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी का जन्म फासिस्टवादी एवं समाजविरोधी विचारधारा की पोषक आर.एस.एस. की गोद में हुआ है। हास्यास्पद तो यह है कि भाजपा के स्वयंभू प्रधानमंत्री पद के दावेदार श्री मोदी जिस प्रकार पूरे देश में घूम-घूम कर अनर्गल प्रलाप करते हुए जनता को दिवास्वप्न दिखा रहे हैं, वह शायद यह भूल रहे हैं कि भाजपा के शीर्ष नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी की तरह वह भी ‘‘पी0एम0 इन वेटिंग’’ की लाइन में खड़े रह जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in