Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा

Posted on 09 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने एवं विजयी बनाने के उद्देश्य से कल दिनांक 09मई को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता आर0पी0 सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी डुमरियागंज, बांसगांव एवं देवरिया लोकसभा क्षेत्र में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि सांसद श्री प्रमोद तिवारी एवं स्टार प्रचारक सुश्री नगमा जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित विभिन्न चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगीं।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डाॅ0  रीता बहुगुणा जोशी, विधायक लालगंज, घोसी एवं वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक श्री मोहम्मद कैफ जौनपुर, आजमगढ़, घोसी एवं बलिया लोकसभा क्षेत्रों में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार अखिल भारतीय महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओजा वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक चुनाव प्रचार करेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in