Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश एक इतिहास बनाने जा रहा है। मैं नीच जाति में पैदा हुआ हूं, चाय बेचने वाला हूं,

Posted on 08 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश एक इतिहास बनाने जा रहा है। मैं नीच जाति में पैदा हुआ हूं, चाय बेचने वाला हूं, नीच जाति में पैदा होना गुनाह है क्या मैं देश को भरोसा देता हूं कि मेरी राजनीति निम्न स्तर की राजनीति नहीं है। हमेशा छोटी जाति के लोगों ने देश के लिए पसीना बहाया है। हमारे पूर्वजों ने हमारी जिन्दगी देश के लिए न्यौछावर कर दिया है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी ने उक्त बाते डुमरियागंज से पार्टी प्रत्याशी श्री जगदम्बिका पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा मे कही।
श्री मोदी ने कहा आज पूरा देश बदलाव चाहता है। ये सपा, बसपा, कांग्रेस कोई बदलाव लाये हैं क्या एक बार विकास की राजनीति अपना लीजिये आपका भविष्य बन जायेगा। हिन्दू-मुस्लिम दोनों को लडाना बन्द करिये, दोनों को गरीबी से लड़ना चाहिए। अब एक ही मंत्र है सभी को जोड़ो और सभी विकास करो। “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ का निर्माण हम करना चाहते हैं। ढीली-ढाली सरकार दिल्ली में नहीं चाहिए। मां-बेटे की सरकार दिल्ली में नहीं चाहिए, रिमोट कंट्रोल वाली सरकार हमें नहीं चाहिए। दिल्ली में सरकार वो चाहिए जो गरीबों की सुनती हो।
मंचासीन प्रमुख लोगों ने श्री जगदम्बिका पाल जी, श्री नरेन्द्र मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा, ब्रह्मप्रकाश चैधरी, डा0 पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, श्रीमती स्नेहलता पाल, श्रीमती पूजा पाल, श्री परमात्मा पाण्डेय, श्री राजमणि पाण्डेय, श्री स्वयंबर चैधरी, श्री रामनेवास यादव, श्री हरिशंकर सिंह, श्री गोविन्द माधव, श्री लालजी त्रिपाठी, श्री राघवेन्द्र पाण्डेय, श्री राम कुमार कुंवर, श्री सच्चिदानन्द चतुर्वेदी आदि लोग मौजू रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in