संजय गाॅधी को हमने आप को सौंपा, निर्णय आप को करना है - मेनका गाॅधी

Posted on 08 May 2014 by admin

जिन्दगी में हमने संजय गाॅधी की मृत्यु के बाद मैने बहुत उतार- चढ़ाव देखा है। वरूण गाॅधी को हमने आप को सौंप दिया ह ैअब निर्णय आप को करना है। वरूण का मान-सम्मान अब आप के हाथों में है। उक्त बातें  कुड़वार के राम लीला मैदान में लगभग पाॅच हजार की भीड़ को सम्बोधित करते हुए मेनका गाॅधी ने कहा कि संजय गाॅधी की मृत्यु के  तीस वर्ष बाद मैं सुलतानपुर में आई हॅ। वरूण गाॅधी जब चार साल के थे तब मैं यहाॅ लेकर आई हॅ। संजय गाॅधी के मरने के बाद मैं सेजय विचार मंच के माध्यम से अमेठी में चुनाव लड़ी थी परन्तु वहाॅ हमें प्रापर रिसपान्स नहीं मिला। तब में चली गई। पर सुलतानपुर को वे अपना मानते थे तथा अमेठी संसदीय भी इसी जनपद में आता था। तभी से उनके मन में सुलतानपुर को विकास के रास्ते पर लाना चाहते थसे। पर उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद वे  सभी कार्य अधूरे रह गये। अब उस अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए उनके बेटे को मैंने आप को सांैप दिया है। मेरा लड़का कभी झूठ नहीं बोलता है वह जोे कहता है वही करता है। सुलतानपुर जनपद का विकास करना ही मेरे बेटे वरूण गाॅधी का सपना है जो इसे वह पूरा करेगा। भाजपा ने मेरे व वरूण गाॅधी को अपने हिसाब से क्षेत्र चुनना था। परन्तु वरूण गाॅधी  पहली बार पीली भीत से चुनाव लड़ाया जहाॅ से वहाॅ की जनता ने तीन लाख से अधिक वोटो से जिताया। परन्तु इस बार वरूण ने सुलतानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई । जिसे भाजपा ने यहाॅ से टिकट अेकर चुनाव लड़ाया । वरूण गाॅधी के मन में सुलतानपुर के लिए अपनापन है इसी लिए वरूण  ने सुलतानपुर को चुना और यहीं से चुनाव लड़ने का फैसला किया। यदि आप वरूण गाॅधी के सम्मान को बचायेगे तो लिष्चित ही सुलतानपुर कि विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगे। इसी तरह जयसिंहपु    र के बगिया चैराहा तथा नगर के तिकोनिया पार्क में विषाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरूण को हमने आप को सौंप दिया है। वह आप के बीच में आप को अपना समझ कर आया है। अब निर्णय आप सभी के हाथ में है। कुड़वार के राम लीला मैदान में एक बात और मेनका गाॅधी ने कहा कि मेरे लड़के की जान को खतरा है।  आप सभी लोग जानते हैं कि यह खतरा किससे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in