Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये

Posted on 08 May 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 12 अवैध असलहे तथा 25 कारतूस बरामद किये गये। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 4548 अवैध असलहे, 7485 कारतूस, 1551.62 किलो विस्फोटक के साथ 378 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.92 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  विगत चैबीस घण्टे में आबकारी विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 4784 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 4450 लीटर देशी तथा 334 लीटर विदेशी मदिरा शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 3,29,568 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in