Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का, बी.एस.पी. उम्मीद्वारों के समर्थन में, सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 03 मई, 2014 को उत्तर प्रदेश का चुनावी दौरा लगातार जारी

Posted on 03 May 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के उम्मीद्वारों के समर्थन में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 03 मई, सन् 2014 को पूर्वांचल के मऊ एवं आजमगढ़ जिले में 2 (दो) चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी उत्तर प्रदेश के अपने चुनावी दौरे में कल दिनांक 03 मई, 2014 दिन शनिवार को पहली जनसभा मऊ जिले के जीवनराम इण्टर कालेज छात्रावास मैदान में व दूसरी जनसभा आजमगढ़ जिले के एस.के.पी. इण्टर कालेज मैदान में सम्बोधित करेंगी।
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका आयरनलेडी सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और इस क्रम में वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चण्डीगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ व पंजाब राज्य में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं और अब अगले माह दिनांक 09 मई को प्रचार अभियान की समाप्ति तक उनका लगभग पूरा समय उत्तर प्रदेश में ही पार्टी के चुनाव अभियान के लिये लग रहा है। सुश्री मायावती जी उत्तर प्रदेश में अब तक जि़ला बिजनौर, अलीगढ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बुलन्दशहर, ग़ाजि़याबाद, मेरठ, बागपत, शामली, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, कानपुर, औरैया, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, सीतापुर, बाराबंकी, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, लखनऊ, संत रविदास नगर भदोही, इलाहाबाद, बलरामपुर व श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर व बहराइच जिले में बड़ी-बड़ी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं।
आज दिनांक 02 मई दिन शुक्रवार को सुश्री मायावती जी द्वारा पहली जनसभा हरिद्वार जिले के लीथो प्रेस क्लब मैदान, रूड़की, में तथा दूसरी जनसभा ऊधमसिंहनगर जिले के गांधी पार्क मैदान, रूद्रपुर में सम्बोधित करने का कार्यक्रम

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in