Categorized | आगरा

36 जोडे बंधे विवाह के बंधन में

Posted on 03 May 2014 by admin

अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्डल के तत्वावधान में सर्वजातिय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सर्वहितकारी जूनियर हाई स्कूल दहतोरा, शास्त्रीपुरम् आगरा में किया गया।
मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द राजपूत ने कहा कि समारोह में हिन्दु रिति के अनुसार 36 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, बारात बाग वाला चैराहे से प्रारम्भ होकर गांव की परिक्रमा मार्ग से होती हुई, सर्वहितकारी जू. हाई स्कूल पर पहुंची। रास्ते में बारात के स्वागत के लिए शरवत व पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई।
उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को साईकिल, रंगीन टी.वी., बैड, मंगलसूत्र, आदि गृहस्थी का सभी सामान उपहार स्वरूप दिया गया। सामूहिक विवाह समारोह वर्तमान में समय की आवश्यकता हैं। इससे दहेज व फिजूजखर्ची पर रोक लगती है।
हरिकिशन लोधी ने कहा कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्डल निरंतर सेवा कार्य करता रहा है व आगामी समय में भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।
पीतम सिंह लोधी ने कहा कि समाज में अगर दहेज जैसी कुरितियों से लड़ना है तो समाज के उच्च वर्ग को आगे आकर ऐसे प्रयास करने होंगे तभी समाजों में सामजस्य स्थापित होगा।
नरेश लोधी ने कहा कि समाज में दहेज रूपी दानव अपने पैर फसार चुका है। इसके विनाश के लिए ऐसे कार्यक्रमों की नितांत आवश्यकता है।
राजू सेठ ने कहा कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्उल का सर्वजातिय सामूहिक विवाह समारोह ऐतिहासिक रहा, इसमें शहर के सभी समाजसेवी व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जिससे सभी ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं का मनोवल बढ़ा।
कल्यान सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में सर्व समाज का सहयोग मिला, ऐसे कार्यक्रम युवा मण्डल निरंतर करने के प्रयास करेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश लोधी व संचालन डाॅ. सुनील राजपूत व हरिकिशन लोधी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष लोधी ;शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेसद्ध, मणी राजपूत, जितेन्द्र सिंह लोधी ;अध्यक्ष अवंतीबाई फाउन्डेशनद्ध, ब्रजभूषण चैहान, डाॅ. शिवकुमार, जल सिंह फौजी, मानसिंह, गुलाब सिंह नेताजी, खेमचन्द पहलवान, रोशन सिंह लोधी, विश्वनाथ लोधी, राजेन्द्र सिंह राजपूत, गौरी शंकर राजपूत, राजू पटेल, निहाल सिंह भोले, ओमप्रकाश लोधी, मिश्रीलाल राजपूत, कान्हा,  थान सिंह नेताजी, रामस्वरूप वर्मा,  मानसिंह राजपूत एडवोकेट, संजीव लोधी, विष्णु मुखिया जी, वेदपाल, जितेन्द्र मुखिया, भीमसेन लोधी, चैब सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in