Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आज विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर, जनपद फैजाबाद की ब्लाक प्रमुख, प्रधान तथा अन्य प्रभावशाली नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

Posted on 02 May 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आज विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर, जनपद फैजाबाद की ब्लाक प्रमुख, प्रधान तथा अन्य प्रभावशाली नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों से प्रभावित होकर के श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए सन् 2014 में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का संकल्प जताया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इन साथियों के आने का स्वागत किया है।
आज भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख है- सर्वश्री कमलेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मिल्कीपुर, विनय कुमार रावत, ब्लाक प्रमुख मिल्कीपुर, पवन कुमार सिंह, इनकी पत्नी श्रीमती दीप्ती सिंह, ब्लाक प्रमुख अमानीगंज सियाराम रावत, पूर्व सदस्य जिला पंचायत, फैजाबाद, पवन कुमार प्रधान मजनाई, वि0स0 क्षेत्र मिल्कीपुर एवं श्याम जी कौशल, प्रधान (खडासा), विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर।
मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी समाज, कल्याण मंत्री श्री अवधेश प्रसाद एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव मौजूद थे।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह ने भाकियू के सभी पदाधिकारियों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के पक्ष में समाजवादी सरकार के काम सराहनीय रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in