Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज बहराइच और गोण्डा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याषियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में कहा

Posted on 02 May 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज बहराइच और गोण्डा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याषियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में कहा कि लोकसभा के चुनावों में कांगे्रस को या भाजपा को बहुमत नहीं मिलने वाला है जनता अब इनके विकल्प के रूप में तीसरी ताकत को दिल्ली की गद्दी पर बिठाएगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों में तीसरे दलों की जीत होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और बसपा का कहीं अता-पता नहीं है। सूबे में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई है। लोग सपा सरकार के कामकाज से बेहद खुश हैं। लोगों ने तय कर लिया है कि वे एकजुट होकर सपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक उत्तर प्रदेश में चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। हमें जो सूचनाएं मिल रही हैं उनके मुताबिक हर चरण में सपा की सीटें बढ़ रही हैं।
श्री यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी कुछ भी कर लें, उनका पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा। अपने भाषण में समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी तरह से देश की सत्ता हथियाना चाहती है। केंद्र की सत्ता के लिए वह कुछ भी करने पर आमादा हो गयी है। भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए माहौल को बिगाड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की जो मौजूदगी है वह कांग्रेस की कमजोरी की वजह से है। कांग्रेस ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं। साम्प्रदायिकता से सिर्फ समाजवादी पार्टी लड़ रही है। समाजवादी पार्टी अकेले भाजपा को रोकेगी। केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में हवा है। समाजवादी पार्टी यहां सबसे ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा के केंद्र की सत्ता में पहुंचने के रास्ते को बंद कर देगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि पिछले दो साल में जनता के हित में बहुत काम हुए हैं। सपा सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं उनका लोगों को फायदा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। मुलायम सिंह यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को ताकीद की कि वे चुनाव में एकजुट होकर काम करें।
श्री यादव ने कहा कि ये क्या गुजरात बना देंगे, ये यहां आकर जो नाटक करतें है उत्तर प्रदेष की जनता  इनका नाटक खत्म कर देगी। मुलायम ने कहा कि उत्तर प्रदेष में छात्रों को लैपटाप दिया गया, किसानों का कर्जा माफ किया गया, किसानों को सिंचाई मुफ्त है, अब जुलाई से पूरी षिक्षा मुफ्त करने जा रहें है। छात्राओं को कन्याविद्या धन दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेष में गरीबों को मुफत इलाज है क्या मोदी बतायेंगे कि गुजरात में जनता के लिए ये योजनायें चल रहीं है। श्री यादव ने कहा कि केन्द्र में न कांग्रेस की सरकार आने वाली है और न भाजपा की। केन्द्र में तीसरे मोर्चे को बहुमत मिलेगा। तीसरे मोर्चे में सपा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा केन्द्र मे तीसरे मोर्चे की सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी वादों को लागू करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in