Categorized | आगरा

आगरा के चिराग कल दिखेंगे बिग मैजिक के अकबर बीरबल शो मे

Posted on 02 May 2014 by admin

ताजनगरी के चिराग कुलश्रेष्ठ कल रिलायंस ब्रोडकास्ट के बिग मैजिक चैनल के कॉमेडी शो अकबर बीरबल मे रात 9 बजे नज़र आएंगे । जिसमे कहानी के अनुसार एक मूर्ख क किरदार निभा रहे है जो कि बर्फ के टुकड़े को सिलने का प्रयास कर रहा होता है और बीरबल को ऐसे ही एक मूर्खो कि सम्राट अकबर के आदेश पर तलाश थी । मुर्ख बने चिराग की बीरबल से हास्यप्रद वार्ता होती है और मुर्ख को सम्राट अकबर के दरबार मे ले जाता है । अकबर बीरबल शो ये 5 व एपिसोड है जो कल रात 9 बजे प्रसारित होगा । शो के निर्देशक अमित दामले और निर्माता मीनाक्षी सागर है । मूल रूप से चिराग कुलश्रेष्ठ आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-9 निवासी है जिनके पिता के. के. कुलश्रेष्ठ ग्रामीण बैंक ओफ़ आर्यव्रत में बैंक सहायक- प्रबंधक है । चिराग की आने वाली गुजरती फ़िल्म दीवाना दुश्मन के साथ-साथ दूरदर्शन पर जल्द प्रसारित होने वाले धारावाहिक लक्ष्मी मे भी अभिनय कर रहे है ।  चिराग ने बताया कि अकबर-बीरबल मे ये लगातार पांचवा एपिसोड है आगे आने वाले सभी एपिसोड मे वो दर्शको को खूब गुदगुदाएंगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in