Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा

Posted on 02 May 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी गर्मी के बाद भी मतदान प्रतिशत बढ़ा और इसका लाभ भाजपा को मिल रहा है। भाजपा की सीटों में 5 गुना की वृद्धि हो रही है। जनता ने परिवर्तन का मत दिया है। श्री बाजपेयी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पांचवे और छठे चरण में मत प्रतिशत बढ़ाने का काम मतदाता करें।
मुरादाबाद मे बलात्कारियों पर बयान के बाद एक बार फिर मुलायम सिंह यादव ने मायावती पर भारतीय संस्कृति के मूल्यों के विपरीत बयान दिया है। इससे पता चलता है कि या तो मुलायम सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है या नारियों के प्रति उनका नजरिया दूषित हुआ है। डा0 बाजपेयी ने प्रदेश की महिलाओं से आहवान किया कि महिलाएं इस मानसिकता का जवाब देकर सपा के लिखाफ व भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
डा0 बाजपेयी ने कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में टेªने लुट रही है। मारपीट, हत्या व बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। भाजपा इसकी निन्दा करती है और सुरक्षाबल के चुनावों में लगे होने के बहाने को ठीक नही मानती है। विधायक की पिटाई पर सरकार की चुप्पी बता रही है, सरकार में हताशा के कारण सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो गयी है। चुनाव आयोग इन घटनाओं को संज्ञान ले।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि परिणाम अप्रत्याशित होंगे। भाजपा अपने 1990 के रिकार्ड को तोड़ रही है। सपा बसपा दूसरे तीसरे की लड़ाई में है ओर दहाई का आंकड़ा भी नही छू पायेंगे। कांगे्रस मे तो माॅ-बेटे की सीट भी खतरे में है। अमेठी में राहुल हार के कगार पर है। अमेठी में 60 वर्षो के बाद भी आज तक टोटी से पानी सप्लाई नहीं है। जो अमेठी को पानी नहीं दे सके वो देश का निर्माण क्या करेंगे। डा0 बाजपेयी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी की शिकायत करने से कांगे्रस, सपा की ओछी मानसिकता झलक रही है।
डा0 बाजपेयी ने बताया कि पांचवे छठे चुनाव की तैयारी पूरी है। अब हम मतगणना की तैयारी में जुट रहे है। मतगणना हेतु कार्यकर्ता प्रशिक्षण व रणनीति बना रहे है। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि मतगणना में विशेषतौर पर एटा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद, रामपुर, आजमगढ़ इलाहाबाद में पैरामिलिट्री फोर्स लगायी जाये, उ0प्र0 पुलिस मतगणनास्थल से दूर रहे। केन्द्रीय कर्मचारी मतगणना में लगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in