Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से

Posted on 01 May 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 25 अवैध असलहे, 22 कारतूस तथा 04 बम बरामद किये गये। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 4437 अवैध असलहे, 7332 कारतूस, 1551.62 किलो विस्फोटक के साथ 369 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.92 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  विगत चैबीस घण्टे में आबकारी विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 5234 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 3261 लीटर देशी तथा 1973 लीटर विदेशी मदिरा शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 2,98,877 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in