Categorized | विचार

पुरुष ऐसी महिलाओं को पसंद करते हैं, जिस पर वे विश्वास कर सकें..

Posted on 15 February 2010 by admin

लड़के भले ही साइज जीरो मॉडलों को घंटों निहारते रहें, लेकिन जहां पत्नी की बात आए, वहां उन्हें विचारवान और मृदु व्यवहार वाली लड़की की ही याद आती है।
एक नए शोध ने एक बार फिर इस बात को प्रमाणित कर दिया है कि पुरुष ऐसी महिलाओं को पत्नी के तौर पर पसंद करते हैं, जिस पर वे विश्वास कर सकें और जो उनके अभिभावकों के साथ अच्छे से निभा सके।
डेली मेल ने शोधकर्ता वेबसाइट यूकेडेटिंग डॉट कॉम के स्टीफन रोल्ट के हवाले से कहा साइज जीरो मॉडल एक मिथक है। वास्तविकता यह है कि पुरुष ऐसी लड़की को पसंद करते हैं, जिस पर वे विश्वास कर सकें। उन्होंने कहा एक पुरुष आज भी यह चाहता है कि जब जीवनसाथी चुनने की बात आए तो मम्मी की रजामंदी मिल जाए।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों से दूर रहना पसंद करती हैं, जो शराबी, स्वार्थी और हिंसक व्यवहार वाले हों। रिपोर्ट के अनुसार पुरुष अश्लील और अविश्वसनीय व्यवहार वाली महिलाओं से दूर भागते हैं।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in