Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में आज सम्पन्न हुए मतदान में चैदह लोकसभा क्षेत्रों के जागरूक मतदाताओं ने

Posted on 01 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में आज सम्पन्न हुए मतदान में चैदह लोकसभा क्षेत्रों के जागरूक मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मौसम में काफी गर्मी होने के बावजूद भी जिस प्रकार अधिक से अधिक  संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है उससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता धर्म और जाति की संकीर्ण विचारधारा वाली फासिस्ट ताकतों के खिलाफ अपना मन बना चुकी है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने कहा कि आज उ0प्र0 के चैदह लोकसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में जिस प्रकार कंाग्रेस पार्टी के प्रति समाज के सभी वर्गों के मतदाताओं विशेषकर युवाओं, महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया है उससे यह साबित होता है कि कांग्रेस के अधिक से अधिक उम्मीदवार विजयी होंगे और कंाग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश में पुनः यूपीए की सरकार बनेगी।
प्रवक्ता ने उ0प्र0 के जागरूक मतदाताओं केा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in