Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में

Posted on 01 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने एवं विजयी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के इंचार्ज प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी दिनांक 01मई को श्रावस्ती एवं फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में तथा 07मई को कुशीनगर एवं सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगीं।
श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार कंाग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी दिनांक 05मई को कैसरगंज, गोण्डा लोकसभा क्षेत्रों एवं फूलपुर व इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी दिनांक 06मई को राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर एवं जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में तथा दिनांक 09मई को डुमरियागंज, बांसगांव एवं देवरिया लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी कल दिनांक 01मई केा फूलपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में कंाग्रे्रस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री मदान ने बताया कि इसी क्रम में कल दिनांक 01मई को उ0प्र0 कंाग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगीं।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार कल दिनांक 01मई को कांग्रेस की स्टार प्रचारक सुश्री नगमा अम्बेडकरनगर, बस्ती, डुमरियागंज एवं बहराइच लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगीं।
श्री मदान ने बताया कि उ0प्र0 की बची हुई लोकसभा की सीटों पर कंाग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in