Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

Posted on 16 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में निराशा का माहौल है। कांग्रेस को पता चल गया है कि यूपीए सरकार की विदाई तय हो चुकी है। अब वह सत्ता में नहीं आएगी। कांग्रेस ने जनता से जो धोखाधड़ी और वादा खिलाफी की है उसी का नतीजा है कि वह इतनी कमजोर हो गयी है। कांग्रेस के कमजोर होने से भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी देश में मजबूत हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। जिसमें समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।
शाहजहाॅपुर के रामलीला मैदान में सपा उम्मीदवार मिथिलेश कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पूरे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। कांग्रेस लड़ाई में नहीं है। ऐसा ही हाल बहुजन समाज पार्टी का भी है। लोकसभा चुनाव में बसपा का सफाया हो जाएगा। बसपा के शासन के दौरान उत्त्तर प्रदेश को बेरहमी से लूटा गया, जिससे कि यह राज्य विकास की राह में बहुत पीछे चला गया। चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई है। यूपी में पहले चरण में जिन 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं, उसमें से कम से कम चार सीटें सपा जीतने जा रही है। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शाहजहांपुर का एक शानदार इतिहास रहा है। वह अपने इतिहास को बरकरार रखेगा।
उन्होंने सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ताकीद किया कि यह चुनाव मेरा है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। आप लोग एकजुट होकर काम कीजिए, दिल्ली में अगली सरकार सपा की भागीदारी के बिना नहीं बन सकेगी। हमारा निशाना दिल्ली है। सूबे में सपा के पक्ष में हवा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। सूबे के लोग सपा सरकार के कामकाज से बहुत खुश हैं। कन्या विद्या धन योजना, लैपटॉप वितरण योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना, 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा योजना, किसानों को नहरों और सरकारी नलकूपों से मुफ्त सिंचाई की योजना से लोगों को बहुत लाभ हुआ है। सपा सरकार ने दो साल में विकास के जितने काम कर दिए हैं, उतने काम करने में दूसरे दलों की सरकारों को 20 साल का वक्त लगेगा।
निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान को चुनाव में प्रचार करने से रोक दिया गया है। मुझे महिलाओं का अपमान करने के झूठे मामले में नोटिस दिया गया है। यह मेरा अपमान है। हम महिलाओं की बहुत इज्जत और उनका मान-सम्मान करते हैं। हमने महिलाओं के मान-सम्मान के लिए बहुत संघर्ष किया है और कई बार जेल गए हैं। हमने फूलन देवी जैसी गरीब महिला को संसद तक पहुंचाया। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है। कोई भी हमें अपनी बात कहने से नहीं रोक सकता है। चुनाव आयोग की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी को चुनाव में इसका लाभ होने जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in