Categorized | लखनऊ.

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज ”बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर” की 123 वीं जयन्ती मनायी गयी।

Posted on 16 April 2014 by admin

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज ”बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर” की 123 वीं जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री एम.के.अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करते हुए डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा सभी शाखाधिकारियों एवं एस0सी0/एस0टी0 संगठन के मण्डल मंत्री श्री एम.एल. अहिरवाल व अध्यक्ष श्री रामप्रकाश ने डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया।
इस अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायी बौद्ध भिक्षु श्री भन्ते नागार्जुन ने बोद्धि वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी पी.बी.प्रसाद ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर मण्डल कलाकार समिति के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये।
अपने सम्बोधन में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक ने बाबा साहब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक राधेश्याम, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर तृतीय राकेश रंजन, मण्डल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सहायक कार्मिक अधिकारी प्रीतिलता ने उपस्थित शाखाधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in