Categorized | लखनऊ.

परिवहन मंत्री ने निगम में घटिया ग्रीस की आपूर्ति में संलिप्त अधिकारियों की जाॅच के दिये निर्देश

Posted on 16 April 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को घटिया ग्रीस की आपूर्ति में संलिप्त अधिकारियों की जाॅच करा कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जाॅच के सम्बन्ध में की गयी सम्पूर्ण कार्रवाई से 15 दिन के अन्दर अवगत कराने के भी निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा है कि निगम के अधिकारियों द्वारा बिना गुणवत्ता की जाॅच करायेे घटिया ग्रीस की आपूर्ति करा ली गयी, जिससे परिवहन निगम को काफी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने कहा है कि मे0 विन्सट्राल कम्पनी द्वारा आपूर्ति की गयी ग्रीस की गुणवत्ता सी0आई0आर0टी0 पुणे द्वारा की गयी जाॅच में खराब पायी गयी है तथा इसकी आपूर्ति रोक दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस कम्पनी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने प्रबन्ध निदेशक को निर्देश दिये हैं कि यदि कार्य प्रभावित न हो तो निगम हित में ग्रीस आपूर्ति की पुनः टेण्डर करा कर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in