Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये

Posted on 16 April 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 82 अवैध असलहे, 131 कारतूस, 8.25 कि0ग्रा0 विस्फोटक तथा 05 बम बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 3983 अवैध असलहे, 6614 कारतूस, 1291 किलो विस्फोटक के साथ 344 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.82 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विगत चैबीस घण्टे में आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 3482 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 3385 लीटर देशी, 97 लीटर विदेशी मदिरा शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 2,35,282 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in