Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में लगभग तीस वर्षों से कार्यरत रहे स्व0 राम सरन (50वर्ष) की लम्बी बीमारी के चलते आज हुए आकस्मिक निधन पर उ0प्र0

Posted on 16 April 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में लगभग तीस वर्षों से कार्यरत रहे स्व0 राम सरन (50वर्ष) की लम्बी बीमारी के चलते आज हुए आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद सहित प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं मुख्यालय में  कार्यरत कर्मचारियों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को  इस  असह्य दुःख को  सहन करने की  शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्व0 राम सरन के निधन का समाचार मिलने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से सहायक स्थायी मंत्री श्री अनिल कुमार शर्मा, श्री देशराज पाण्डेय, श्री वाशिक अली, श्री विष्णुरतन तिवारी, श्री ओम प्रकाश राय आदि कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्व0 राम सरन के पैतृक आवास सीतापुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
स्व0 राम सरन के निधन पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित की गयी एवं दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। स्व0 राम सरन एक कर्मठ, निष्ठावान एवं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि शोक सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश कंाग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री ओंकारनाथ सिंह एवं श्री प्रमोद सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय के स्थायीमंत्री श्री सज्जाद हसन, अति0 स्थायीमंत्री श्री के0के0अवस्थी, श्री के0पी0 सिंह, श्री विजय द्विवेदी, श्री मनोज कुमार शुक्ल, श्री द्वारिका प्रसाद शुक्ल आदि समस्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के कर्मयोगियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in