Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में

Posted on 16 April 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने एवं विजयी बनाने के उद्देश्य से कल दिनांक 16अप्रैल,2014 को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी अपरान्ह उन्नाव एवं बांदा संसदीय क्षेत्र में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगीं।
श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार सांसद श्री राजबब्बर फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र में, हरदोई संसदीय क्षेत्र में, सीतापुर संसदीय क्षेत्र में, मिश्रिख संसदीय क्षेत्र में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करने के उपरान्त लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित दो विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in