Categorized | लखनऊ.

संभल लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार शफीकुर रहमान बर्क के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने

Posted on 15 April 2014 by admin

संभल लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार शफीकुर रहमान बर्क के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि साम्प्रदायिकता की राजनीति करने वाली भाजपा का हमने पहले भी विनाश किया है, और फिर उसका विनाश करेंगे। भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं कि देश में चारों तरफ उसकी लहर है। देश में कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है। भाजपा की जो लहर दिखाई पड़ रही है वो मीडिया की बनाई हुई है। भाजपा अपना चुनाव मीडिया के जरिए लड़ रही है जबकि सपा अपना चुनाव  कार्यकर्ताओं के बलबूते लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम रैलियों के मुकाबले में भाजपा को पहले ही हरा चुके हैं। अब चुनाव में भी भाजपा को हराएंगे।  समाजवादी पार्टी अकेले भाजपा को रोकेगी। मोदी साहब चाहे जितनी मेहनत कर लें, उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा। चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।
सपा प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल देश की जनता के साथ धोखा है। सच्चाई यह है कि गुजरात विकास के मामले में बहुत पीछे हैं। गुजरात की नदियां देश में सबसे ज्यादा गंदी हैं। गुजरात की 90 फीसदी महिलाएं और 89 फीसदी पुरुष मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। गुजरात की 50 फीसदी महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। क्या मोदी बताएंगे कि उत्तर प्रदेश की तरह उनके राज्य में सभी मरीजों का मुफ्त इलाज, कन्या विद्या धन योजना, 108 एंबुलेंस सेवा योजना, गर्भवती महिलाओं के लिए 102 विशेष एंबुलेंस सेवा योजना, लैपटॉप वितरण योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना, किसानों के लिए नहरों और सरकारी नलकूपों से सिंचाई की मुफ्त योजना लागू है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मोदी को गुजरात में ये योजनाएं लागू करने में 20 साल लग जाएंगे जबकि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने ये सभी योजनाएं महज दो साल में लागू की हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की नीति और नीयत साफ है। हमने जनता से जो वादे किए थे, सभी को पूरा कर दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगले शिक्षण सत्र से उत्तर प्रदेश में संपूर्ण पढ़ाई मुफ्त होगी। केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनते ही पूरे देश में संपूर्ण पढ़ाई और मरीजों के गंभीर से गंभीर रोगों के मुफ्त इलाज की योजना को लागू कर दिया जाएगा। लोग शिक्षित और स्वस्थ होंगे तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याषियों को जिताने की अपील की और मतदाताओं को साम्प्रदायिकता के खतरे से सावधान रहने का आह्वान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in