Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में

Posted on 15 April 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने एवं विजयी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 15, 16 एवं 17अप्रैल को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
यह  जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 15अप्रैल को आगरा में तथा दिनांक 16अप्रैल को बांदा एवं उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार कल दिनांक 15अप्रैल को ही श्री राजबब्बर रामपुर, आंवला, लखीमपुरखीरी एवं इटावा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को  सम्बोधित करेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद कल दिनांक 15अप्रैल को फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे तथा दिनांक 17अप्रैल को श्री अजय राय, वाराणसी संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in