Categorized | लखनऊ.

भारतीय राजनीति के हंस है राजनाथ - उदयचन्द्र

Posted on 14 April 2014 by admin

भारतीय पहलवानों के आदर्श एवं देश में पहले अर्जुन पुस्कार प्राप्त करने वाले पहलवान उदयचन्द्र ने कहा कि राजनाथ सिंह भारतीय राजनीति के हंस है तथा अन्य विपक्षी नेता बगुुले के समान है। श्री उदयचन्द्र ने आज भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों  से बातचीत कर रहे थे। श्री उदयचन्द्र ने कहा कि बगुले और हंस का रंग देखने में एक होता है लेकिन जहाॅं हंस अपने सरोवर को सुरक्षित रखता है वहीं बगुले झील के जीव जन्तुओं को ही खा जाते है। इसी तरह राजनीतिक बगुले जनता की गाड़ी कमाई को चट्ट कर जा रहे है। लेकिन जब से राजनाथ जैसे हंस आये है इनतथाकथित बगुलों में भय का वातारण व्यापप्त हो गया है और जल्द ही जनता इन राजनीतिक बगुलों को विदा कर देगी।
श्री उदयचन्द्र के साथ आये अन्य अर्जुन पुस्कार विजेता खिलाडियों ने अपना पूरा जनसमर्थ राजनाथ को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में खिलाडि़यों की पंचायत बुलाकर उनके हित में निर्णय लिए थे । खेल से उनका नाता बहुत पुराना है। श्री उदयचन्द्र ने कहा कि देश की असली ताकत पहलवान एवं खिलाडी है। उनके साथ अर्जुन पुस्कार प्राप्त ए.सी.पी. प्रेमचन्द्र तथा विरेन्द्र दलाल और वेटलिफ्टिगं के गोल्ड मेडलिस्ट गोल्डन  राठौर व भारती खेल संघ के अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने भी प्रेस वार्ता में अपने विचार रखें। पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि अटल जी की सरकार ने खिलाडि़यों के हितो में अनेक कल्याणकारी फैसलें लिए थे। उनको यू.पी.ए. सरकार ने रद्दी टोकरी में डाल दिया है। पहलवानों ने प्रेस वार्ता के अतिरिक्त गोल मार्केट महानगर में पद यात्रा कर राजनाथ सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की। उनके साथ महापौर डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ तथा सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in