Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का, बी.एस.पी. उम्मीद्वारों के समर्थन में, सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 14 अप्रैल को आन्ध्र प्रदेश का चुनावी दौरा

Posted on 14 April 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के उम्मीद्वारों के समर्थन में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 14 अप्रैल सन् 2014 को आन्ध्र प्रदेश राज्य में 1 (एक) चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी महाराष्ट्र के अपने दूसरे चुनावी दौरे में कल दिनांक 14 अप्रैल, दिन सोमवार को दक्षिण भारत के आन्ध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में स्थित निजाम कालेज मैदान में एक राज्य स्तरीय जनसभा सम्बोधित करेंगी।
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका आयरन लेडी सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और इस क्रम में वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चण्डीगढ़, पष्चिम बंगाल, जम्मू-कष्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं और अब अगले माह दिनांक 09 मई तक उनका 90 प्रतिशत समय उत्तर प्रदेश में ही पार्टी के चुनाव अभियान के लिये लग रहा है। सुश्री मायावती जी उत्तर प्रदेश में अब तक जि़ला बिजनौर, अलीगढ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बुलन्दशहर, ग़ाजि़याबाद, मेरठ, बागपत, शामली, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद व अमरोहा में बड़ी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं।
आज दिनांक 13 अप्रैल दिन रविवार को सुश्री मायावती जी द्वारा पहली जनसभा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कैंसर हाॅस्पिटल के पास आमखास मैदान में और दूसरी जनसभा सोमैया हास्पिटल ग्राउन्ड, सियान ट्राम्बे रोड, मुम्बई में सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in