Categorized | लखनऊ.

सुश्री मायावती जी द्वारा वारिष्ठ आई.ए.एस. अफसर श्री चन्द्रभानु के असामयिक निधन पर गहरा शोक व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त

Posted on 14 April 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी श्री चन्द्रभानु के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वे काफी योग्य व कर्मठ अफसरों में गिने जाते थे। श्री चन्द्रभानु माननीया मुख्यमंत्री, उ.प्र. के सचिव व लखनऊ के जिलाधिकारी के पद पर भी काफी लम्बे समय तक कार्यरत रहे थे।
मुरादाबाद, रामपुर, संभल व अमरोहा लोकसभा सीट पर बी.एस.पी. प्रत्याशियों के चुनाव अभियान से लौटने के बाद सुश्री मायावती जी को यह दुःखद सूचना मिली। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in