Categorized | विचार

वेलेन्टाइन डे पर बजरंगी और संडे पड़े भारी

Posted on 15 February 2010 by admin

दुनिया भर में भले ही वेलेन्टाइन डे धूमधाम से मनाया गया हो पर हल्द्वानी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और शिव सैनिकों के डर से प्रेमी जोड़े खुलेआम किसी भी स्पॉट पर नजर नहीं आए। रही, सही कसर संडे ने पूरी कर दी।

रविवार को प्रेमी जोड़ों को मोहब्बत का इजहार करने के लिए पर्दे के पीछे ही रहना पड़ा।

इस दौरान स्कूल कॉलेज बंद रहने से भी सुनसानी छाई रही। दिन भर केवल शिव सैनिक और बजरंग दल कार्यकर्ता ही शहर की सड़कों पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने गौला बैराज से लेकर शहर की तमाम गिफ्ट शॉप्स और साइबर कैफे की निगरानी की। इस दौरान उन्होंने वेलेन्टाइन का पुतला भी फूंका। हत्थे तो उनके कोई जोड़ा नहीं लग पाया पर उनके कारण दिनभर शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। जिससे आने जाने वालो को भी दिक्कत हुई।

वेलेन्टाइन डे के दिन स्कूल कॉलेज बन्द रहने के कारण शरारती तत्वों को भी युवतियों पर फब्तियां कसने का मौका नहीं मिल पाया। फूलों के कारोबारियों को नुकसान बजरंग दल कार्यकताओं और शिव सैनिकों के खौफ के चलते मंगल पड़ाव में लगने वाले फूलों के बाजार में दिनभर पुलिस का पहरा लगा रहा।

बजरंगियों के डर से पर्याप्त ग्राहक न आने से फूलों की खरीददारी भी अपेक्षा से कम ही हुई।

“कुसुम भट्ट”

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in