Categorized | लखनऊ.

पुस्तक मेले में लेखक पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ की पुस्तकों पर शिक्षकों व छात्रों को पचास प्रतिशत की विशेष छूट

Posted on 14 April 2014 by admin

मोती महल वाटिका में चल रहे लखनऊ बुक फेयर में स्टाल नं. 151 पर प्रख्यात साहित्यकार व लेखक पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ द्वारा लिखित व्यक्तित्व विकास की प्रेरक पुस्तकें अब शिक्षकों व छात्रों को आधी कीमत पर मिलेगी। यह जानकारी स्टाल नं. 151 के प्रबन्धक श्री राजेन्द्र चैरसिया ने दी है। श्री चैरसिया ने बताया कि संस्कारों, जीवन मूल्यों व सामाजिक सराकारों से जुड़ी पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ की पुस्तकें ‘जागो, उठो, चलो’, ‘अवेक, एराइज, असेन्ड’, ‘जड़, जमीन, जहान’, ‘हार्वेस्ट आॅफ ह्यूमन वैल्यूज’, ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’, ‘सच करें सपनें’, ‘कैसे बनें सफल माता-पिता’ एवं ‘अपना रास्ता खुद बनायें’ छात्रों व शिक्षकों के लिए विशेष महत्व की हैं।
श्री चैरसिया ने बताया कि युवा पीढ़ी के रुझान को देखते हुए पं. शर्मा की पुस्तकों को छात्रों व शिक्षकों के लिए आधी कीमत पर पं. शर्मा की पुस्तकों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है ताकि किशोर व युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास की लहर सारे समाज में फैल सके। यह विशेष छूट छात्रों व शिक्षकों को परिचय पत्र के आधार पर ही मिल सकेगी। श्री चैरसिया ने बताया कि पुस्तक मेले में इन दिनों पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ की व्यक्तित्व विकास की पुस्तकें खूब बिक रही है, जिन्हें हर आयु वर्ग के पाठक पसन्द कर रहे हैं। जहाँ एक ओर ‘जागो, उठो, चलो’ पुस्तक युवा वर्ग की पसन्द बनी है तो वहीं दूसरी ओर ‘जड़, जमीन, जहान’ सीनियर सिटीजन पसन्द कर रहे हैं। इसी प्रकार ‘हार्वेस्ट आॅफ ह्यूमन वैल्यूज’, ‘अवेक, एराइज, असेन्ड’ एवं ‘जिद, जुनून, जिन्दादिली’ पर भी मध्यमवर्गीय परिवार अपनी पसन्द बनाए हुए हैं तथापि भजनों व आरतियों का संग्रह ‘आओ करें ईश वंदना’ भी महिलाओं द्वारा खूब पसंद की जा रही है।
श्री चैरसिया ने बताया कि पं. शर्मा की पुस्तकें ‘रचनात्मक विचारों, जीवन मूल्यों, संस्कारों व सामाजिक सरोकारों के अनूठे संग्रह के लिए केवल अपने देश में ही नहीं, अपितु पड़ोसी देशों यथा नेपाल, मारीशस आदि में भी ख्यातिप्राप्त हैं तथापि युवा पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने व सफलता के शिखर पर पहुचाने हेतु क्रान्तिकारी सृजनात्मक विचार देने में सक्षम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in