Categorized | लखनऊ.

श्आपश् के लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी जावेद जाफरी ने चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुये आज लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क किया।

Posted on 14 April 2014 by admin

श्आपश्  के लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी जावेद जाफरी ने चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुये आज लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क किया।
लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी जावेद जाफरी ने आज अपने जन संपर्क अभियान का प्रारम्भ अंजुमन सिनेमा हॉल के निकट प्रातः 7ण्30 बजे से किया। स्थानीय लोगों ने जावेद जी को अपने पास पाकर उनका जोरदार स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जावेद जी ने वहाँ रहने वालों की स्थिति देखकर कहा कि लखनऊ का विकास काफी सीमित है। यह लखनऊ के पुराने हिस्से में आता है लेकिन यहाँ विकास का अभाव है। स्थानीय लोगों ने जावेद जी को बताया कि यहाँ के विधायक और नेता मात्र चुनाव के समय ही आते हैं। यहाँ दूषित जलापूर्ति और बिजली की समस्या सबसे अधिक है। उनकी बात सुनकर जावेद जी ने जनता से निवेदन किया कि इस बार आप लोग धोखेबाज़ नेताओं को सबक जरूर सिखाएँ। आपका वोट लेकर आपकी समस्याओं को अनदेखा करने वालों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
जावेद जी ने ऐशबाग क्षेत्र के खजुवा और रामनगर में भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी। जावेद जी ने बड़ों के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया तो नवजवानों ने जावेद जी के गले लगकर उनका अभिनंदन किया। जावेद जी ने जन संपर्क के समय सभी से एकजुट होकर स्वराज की स्थापना के लिए मतदान करने का निवेदन किया।
दोपहर बाद शाम 4ण्30 बजे जावेद जी ने नाका क्षेत्र में एक जन सभा को संबोधित किया। जावेद जी ने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि इस बार हमें परिवर्तन के लिए एकजुट होना है। अभी तक बड़े दल जनता को आपस में लड़ाकर भ्रष्टाचार करते रहते हैं लेकिन कब तक हम इन भ्रष्ट नेताओं को मौका देते रहेंगे। इस बार जातिए धर्मए सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाले नेताओं को सबक सिखाना होगा। उसके लिए हमें अपने अंदर की आवाज़ को सुनकर ईमानदार और स्वच्छ राजनीति के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। हमको भ्रष्टाचार और संप्रदायिकतावाद से मुक्त राष्ट्र की स्थापना के लिए राजनीतिक गंदगी को श्झाड़ूश् से साफ करना होगा। मैं आप लोगों के अधिकारों की लड़ाई में आपका साथ देने आया हूँ यदि आप लोग मुझे अवसर देंगे तो मैं जावेद जाफरी नहींए आपकी आवाज़ बनकर आपके हित में हर संभव कार्य करूंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in