Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी एवं स्व0 संजय गांधी के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी किये जाने की प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कड़ी निन्दा की है।

Posted on 14 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी एवं स्व0 संजय गांधी के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी किये जाने की प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कड़ी निन्दा की है।
श्री अग्रवाल ने मोहम्मद आजम खां के बयान की कटु शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि राजीव जी की शहादत को पूरा देश आज भी नमन कर रहा है। संजय गांधी जी की अस्वाभाविक मौत को भी पूरा देश जानता है। श्री खान राजनैतिक मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं और उनकी इतनी निम्न स्तर की राजनीति की निन्दा की जानी चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि मोहम्मद आजम खां हिन्दुस्तान की सभ्यता और संस्कृति भूल चुके हैं। इन्हें यह भी याद नहीं है कि भारतीय संस्कृति में दिवंगत व्यक्ति के विरूद्ध टिप्पणी कतई अनुचित माना जाता है और साथ ही श्री खान का स्तर और राजनैतिक कद भी ऐसा नहीं है कि वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की शहादत एवं सेना के जवानेां की शहादत पर उलूल-जुलूल बयानबाजी करें, यह इनकी मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।
श्री अग्रवाल ने मांग की है कि मोहम्मद आजम खां द्वारा इस तरह के दिये गये घटिया बयानों पर सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव स्पष्टीकरण देते हुए उन पर उचित कार्यवाही करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक मर्यादाएं बनी रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in