Categorized | लखनऊ.

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री नीरज बोरा को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Posted on 14 April 2014 by admin

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री नीरज बोरा को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, सांसद की अनुमति से प्रदेश कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री ने पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है। श्री द्विवेदी ने श्री वोरा को कांग्रेस पार्टी के सभी चुने हुए या नामित पदों से भी तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेंश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि वर्तमान में शहर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री अमित श्रीवास्तव‘त्यागी’ शहर संगठन का समस्त कार्य पूर्व की भांति संभालते रहेंगे तथा श्री अरशद आजमी को लोकसभा चुनाव के प्रबंधन के कार्य के लिए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी की अनुमति से लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल को लोकसभा चुनाव संचालन का चेयरमैन नियुक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in