विभागीय खींचा-तानी के चलते सफाई कर्मचारियों का वेतन अधर में -109 सफाई कर्मी उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी न्युक्ति पाने में असफ ल

Posted on 14 February 2010 by admin

जिला पंचायत विभाग में कार्यरत 2418 सफाई कर्मचारियों का वेतन अधर में फ¡से होने के कारण सफाई कर्मी भुखमरी के कगार पर पहु¡च गये हैं।
सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि 1 दिसबर 2009 को 2भ्27 सफाई कर्मी की नियुक्ति उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 2418 सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर योगदान लिया, जिसमें 109 सफाई कर्मी के भाग्य का फैसला जिला पंचायत के रहमों करम पर आ कर रूक गया है।

वेतन न मिल पाने के कारणों के बारे में पता चला है कि इन 109 सफाई कर्मियों से जिला पंचायत अधिकारी सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। एक सफाई कर्मी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वेतन न मिल पाने की जानकारी ज्ञात करने पर पता चला कि सत्यापन करने के लिए जिलर विद्यालय निरीक्षक के यहा¡ सूची भेजी गई है। जब कि अनुभव प्रमाण पत्र के नाम पर धन उगाही तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना सत्यापन के बहाने की जा रही है। जिससे 2भ्27 सफाई कर्मचारियों में से 2418 सफाई कर्मचारियों का वेतन अधर में फ¡स गया है और 109 सफाई कर्मी के भविष्य का कोई अता-पता ही नहीं है।  जिला पंचायत राज अधिकारी के धन उगाही के कारण सफाई कर्मियों में बड़ा रोश व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in