Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से

Posted on 12 April 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 67 अवैध असलहे, 79 कारतूस तथा 18 बम बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 3706 अवैध असलहे, 6182 कारतूस, 1233 किलो विस्फोटक के साथ 322 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.57 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विगत चैबीस घण्टे में आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 4595 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 4244 लीटर देशी, 315 लीटर विदेशी मदिरा तथा 36 लीटर बीयर शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 2,17,797 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in