Categorized | लखनऊ.

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर लोकसभा के सरोजनी नगर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में श्रीमती तरला जोशी जी ने महिला मोर्चा की

Posted on 12 April 2014 by admin

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर लोकसभा के सरोजनी नगर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में श्रीमती तरला जोशी जी ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओ की बैठक की। बैठक में तय किया गया कि मंडल और वार्ड स्तर तक महिला सम्पर्क कार्यक्रम किया जाएगा इसकी रूपरेखा बना ली गयी है। श्रीमती जोशी जी ने समाजवादी पार्टी, के मुखिया, श्री मुलायम ंिसह यादव के उस बयान की कड़ी भर्शना की और उन्होने कहा कि जिस पार्टी के मुखिया की महिलाओ के प्रति इतनी गन्दी सोच हो, उस पार्टी की सरकार से क्या उम्मीदे की जा सकती है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री श्रीमती पूनम कपूर, प्रमिला पाण्डेय, रंजीता पाठक, सरोज ंिसह, सुमन सक्सेना, अनीता गुप्ता आदि थी।
उक्त कार्यालय में कानपुर विश्वविधालय एंव महाविधालयों के पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों की बैठक हुयी। लोकसभा पालक श्री रवीन्द्र पाटनी एंव पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा श्री मनोरंजन मिश्र जी ने छात्र संघ पदाधिकारियो से कहा कि हम लोग महाविधालय के गेटो पर विधार्थियों से सम्पर्क करें। भा.ज.पा प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि युवाओ के भविष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाई जाएँगी जिससे रोजगार के अवसर सृजित होगे और भविष्य अंधकारमय होने से बचेगा। इसके लिए भा.ज.पा की पूर्ण बहुमत की सरकार बननी है। अतः भा.ज.पा को वोट दें।
उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्री अशोक मिश्र, श्रीकृष्ण दीक्षित, सन्तोष शुक्ल, सुनील   ब्रहचारी, अरविन्द त्रिपाठी, विकास दुबे, जितेन्द्र बाजपेयी, राजबल्लभ पाण्डेय, सौरभ तिवारी, नीरज बाजपेयी, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in