Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

Posted on 12 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे दलों को छोड़कर शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डा0 बाजपेयी ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। कल पश्चिम उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर हुए मतदान को देखते हुए मुझे विश्वास है कि उ0प्र0 में भारतीय जनता पार्टी अपने पूर्व के सर्वोच्च सीटों के आंकड़ों को पार कर जायेगी।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में युवक कांगे्रस के पूर्व उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका सीतापुर आशीष मिश्रा, चेयरमैन नगर पालिका गोण्डा के रूपेश श्रीवास्तव उर्फ निर्मल, पूर्व ब्लाक प्रमुख भूप नारायण सिंह लोधी, श्यामदेव सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष कांगे्रस कानपुर, विनोद अवस्थी पूर्व अध्यक्ष शहर कमेटी कानपुर, संतोष त्रिवेदी,  पूर्व छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय शांतनु शर्मा, कांगे्रस की आशा गुप्ता, समाजसेवी रामकृपाल तिवारी, अजय जयसवाल, संजय द्विवेदी, राजबलि सिंह, सुनील शुक्ला बार उपाध्यक्ष सीतापुर, गिरीश मिश्रा सचिव बार एसो0 सीतापुर, ज्ञान सिंह चैहान, अमरेन्द्र पाल सिंह, श्रीमती पूनम, श्रीमती अर्चना आदि।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव राजेन्द्र पाण्डेय ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कराते समय उपस्थित प्रमुख लोगों मंे प्रदेश उपाध्यक्षद्वय शिवप्रताप शुक्ला, हरद्वार दुबे, जगदम्बिका पाल, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला आदि थे।

आर0पी0आई0(ए) के राष्ट्रीय महासचिव गुलाब सिंह, व राष्ट्रीय संगठन सचिव चन्दन ठाकुर ने महाराष्ट्र की भांति उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देने का वादा किया।

ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन श्री शिवप्रताप शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला अल्पसंख्यक मोर्चा रूमाना सिद्दीकी एवं सुनील द्विवेदी के समक्ष श्रीमती मीना सिद्दीकी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in