अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट-2014 इंजीनियरिंग डेविल्स बनी चैम्पियन

Posted on 12 April 2014 by admin

इंजीनियरिंग डेविल्स ने डीजल पावर्स को 69 रनों से हराकर ऐशबाग रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में चल रहे अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। डीजल पावर्स ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इंजीनियरिंग डेविल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 117 रन बनाकर आलआउट हो गयी। जिसमें कप्तान राजीव कुमार ने 47 रनों , सुनील कुमार ने 21 तथा रंजीत ने 17 रनों का योगदान दिया। डीजल पावर्स  की तरफ से दीपक कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर चार विकेट लिये तथा कमलेश मीना ने 23 रन देकर दो विकेट व मुकेश मीना ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजल पावर्स की टीम 12.5 ओवरों में 48 रन बनाकर आॅल आॅउट हो गयी। जिसमें कप्तान धर्मेश खरे ने सर्वाधिक 10 रन बनाये। इंजीनियरिंग डेविल्स की तरफ से रामदेव ने 12 रन देकर तीन विकेट व रमेश कुमार ने 16 रन देकर दो विकेट लिये।
अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कल दिनाॅंक 12 अप्रैल 2014 को ऐशबाग रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में प्रातः 09ः00 बजे मण्डल रेल प्रबन्धक श्री अनूप कुमार की अध्यक्षता में किया जायेगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती छवि अनूप , अध्यक्षा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मण्डल उपस्थित रहेंगीं।
दिनाॅंक 05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2014 तक चलने वाले अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट के सफल आयोजन में वी.एस.यादव मण्डल क्रीड़ा अधिकारी एवं आलोक पुरी मण्डल क्रीड़ा सचिव के नेतृत्व में अम्पायर तरूण मिश्रा, उमेैर वारिस, कुलदीप सिन्हा, आगा शाहिद, दीपक यादव, अवनीश सिंह, दीपांकर मालवीय, सौरभ दुबे, प्रशान्त अवस्थी , स्कोरर - आगा शाहिद, सौरभ कश्यप, अभय टण्डन, अमित कन्नौजिया, कमेन्टेटर -सुनील शुक्ला एवं मेडिकल टीम के सुशान्त कुमार पाॅल व कृष्ण कुमार ने अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in