Categorized | लखनऊ.

बलात्कारियों की हिमायत करना निन्दनीय

Posted on 12 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा  ब्लात्कारियों के पक्ष में दिया गया बयान कि ‘‘ लड़कों से गलतियां हो जाती हैं ’’ बहुत ही अषोभनीय है और इसकी जितनी भी निन्दा की जाय वह कम है। उसके उपरान्त समाजवादी पार्टी के नेता श्री अबू आसिम द्वारा महिलाओं को फांसी दिये जाने का बयान, इनकी पार्टी की पुरुष प्रधान मानसिकता का परिचायक है।
उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता परवेज़ अहमद ख़ान ने जारी एक बयान में कहा है कि उक्त बयान देने से पहले कोई भी व्यक्ति एक बार भी गम्भीरता से मन में बलात्कार की षिकार महिला एवं उसके परिवार के दर्द को आत्मसात करके सोचे तो कभी भी कोई व्यक्ति इस प्रकार का बयान नहीं देगा। पुरुष द्वारा किसी महिला का किया गया शारीरिक शोषण या बलात्कार कभी भी किसी भी दशा में ग़लती से या अनजाने में नहीं हो सकता है। इसलिए ऐसा जुर्म करने वाला कोई भी व्यक्ति माफी का हकदार नहीं हो सकता। ऐसा कृत्य करने वाले लोगों की किसी के भी द्वारा हिमायत करना किसी न किसी रूप में इस प्रकार के जुर्म को बढ़ावा देना है, जो सर्वथा निन्दनीय है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in