Categorized | लखनऊ.

जिज्ञासाएं मिटाने के अवसर भी सुलभ

Posted on 12 April 2014 by admin

बच्चों के लिए स्टेषनरी खरीदने आए जय तनेजा ‘फालुन दाफा’ के स्टाल पर अटककर रह गए तो जुबेदा बानो फेंग्षुई के यंत्रों के बारे में ढेरों सवाल पूछ रही थीं। ढेरों किताबों के बीच मन और षरीर को नियंत्रित करने का प्राचीन साधना अभ्यास के बारे में जानकारी देने वाला फालुन दाफा का स्टाल पुस्तक मेले में है तो मोतीमहल लान राणाप्रताप मार्ग में 14 अप्रैल तक चलने वाले लखनऊ पुस्तक मेले में फेंग्षुई के यंत्रों के साथ उनकी उपयोगिता समझाने वाला भी। पुस्तक मेले में बहुत कुछ ऐसा है जिससे सामान्य तौर पर हम अपरिचित हैं और जिसे जानने की जिज्ञासा रखते हैं।
दरअसल फालुन दाफा या फालुन गोंग वह अध्यात्मिक विद्या है जिसे 1992 में चीन से ली हांेग ने प्रचारित कर आज दुनिया के 114 तक फैला दिया है। देष में दिल्ली, गुड़गांव, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि व पाण्डिचेरी इत्यादि में इसके केन्द्र हैं। इसके अलावा मेले में पीसीआरए, सम्यक प्रकाषन, डाक विभाग आदि के स्टाल ऐसे हैं जहां मेले में आए लोगों को विविध उपयोगी जानकारी मिल सकती है। पुस्तक प्रेमियों को समर्पित और सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में किताबों पर न्यूनतम 10 से लेकर अधिकतम 50 प्रतिषत की छूट खरीदारों को मिल ही रही है।
आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि आज से पुस्तक मेले के अंत तक तीन दिन की छुट्टियों का सिलसिला षुरू हो गया है और ऐसे में पुस्तक मेले और इसके आयोजनों में षिरकत करने वालों की तादाद बढ़ेगी।
मेले के बाल मंच पर ज्योति किरन के संचालन में चली गायन प्रतियोगिता में गविति श्रीवास्तव, प्रद्युम्न मिश्रा, रोहित भारद्वाज, प्रिंस षर्मा यथार्थ गांधी, वसुंधरा व अनुश्का ने, टैटू में आषुतोश सिंह व पार्थ तिवारी ने और समूह गायन प्रतियोगिता में धीरज कुमार, सुमित यादव, ऋतिक षर्मा, भोला, षनि कष्यप, षिवम पाल, अभिशेक जायसवाल, आयुश सिंह आकाष, ऋशभ वर्मा, सत्यम, दीपक रावत, अमित यादव ऋशभ षर्मा आदि बच्चों के समूह षामिल हुए। मुख्य मंच पर आज पयामे इंसानियत नदवातुल उलेमा की ओर से ‘मानवता का संदेष’ दिया गया। षीला पाण्डेय के संयोजन व संचालन में चले रचनाकार पाठकों के बीच कार्यक्रम में लेखक संजीव जायसवाल संजय अपनी रचना प्रक्रिया को लेकर प्रषंसकों के बीच थे। आज षाम के साहित्यिक आयोजनों में रवीन्द्र नारायण षर्मा की पुस्तक ‘ऋशिकुल और उसके दीपक’ का लोकार्पण पूर्व मुख्य सचिव षम्भूनाथ व पूर्व प्रषासनिक अधिकारी आर.के.मित्तल आदि की उपस्थिति में हुआ। मेले के बारे में अन्य जानकारी करने के लिए पुस्तक प्रेमी मोबाइल नम्बर 9415080505 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in