Categorized | लखनऊ.

आज चैथे चरण हेतु 135 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया चैथे चरण में अब तक 325 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये तीसरे चरण में अब 188 प्रत्याशी मैदान में 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिये

Posted on 11 April 2014 by admin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के चैथे चरण के लिए आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-29 धौरहरा से 6, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-30 सीतापुर से 8, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-32 मिश्रिख से 0, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-33 उन्नाव से 11, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-34 मोहनलालगंज से 11, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-35 लखनऊ से 24, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-36 रायबरेली से 9, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-43 कानपुर से 11, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-45 जालौन से 5, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-46 झाॅसी से 13, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-47 हमीरपुर से 6, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-48 बाॅदा से 15, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-49 फतेहपुर से 4, तथा, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-53 बाराबंकी से 12, प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इस प्रकार चैथे चरण के लिए आज 135 उम्मीदवारों द्वारा  नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आज तक कुल नामांकनों की संख्या 325 हो गयी है।
तीसरे चरण के लिए दाखिल 258 नामांकन पत्रों की जाॅच में 49 उम्मीदवारों के  नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये तथा आज 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये। इस प्रकार अब कुल 188 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें हाथरस से 9, मथुरा से 20, आगरा से 15, फतेहपुर सीकरी से 28, फिरोजाबाद से 15, मैनपुरी से 13, एटा से 11, हरदोई से 15, फर्रूखाबाद से 22, इटावा से 10, कन्नौज से 12 तथा अकबरपुर से 18 प्रत्याशी हंै। इस प्रकार अब कुल तीसरे चरण में 188 उम्मीदवार मैदान में हैं।
165-उन्नाव विधान सभा उपचुनाव के लिए 2 और 240-फतेहपुर विधान सभा उपचुनाव के लिए 1 प्रत्याशी ने आज नामांकन दाखिल किया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in