Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये

Posted on 11 April 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 75 अवैध असलहे, 148 कारतूस तथा 11 बम बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 3573 अवैध असलहे, 6001 कारतूस, 1233 किलो विस्फोटक के साथ 300 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.57 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विगत चैबीस घण्टे में आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 4410 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 4215 लीटर देशी तथा 195 लीटर विदेशी मदिरा शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 2,09,681 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है। पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान में 216 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 141 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in