Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा समाजवादी पार्टी को आतंक के आरोपी, बलात्कार के आरोपी और संवैधानिक संस्थाओं का माखौल उड़ाने वाले ही क्यों भाते है?

Posted on 11 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा समाजवादी पार्टी को आतंक के आरोपी, बलात्कार के आरोपी और संवैधानिक संस्थाओं का माखौल उड़ाने वाले ही क्यों भाते है? पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा बलात्कार के आरोपियों को प्रश्रय देता सपा प्रमुख मुलायम सिंह का बयान निन्दनीय और निराशाजनक है। प्रथम चरण में हुए मतदान में ऐतिहासिक मत प्रतिशत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होने दावा किया कि प्रथम चरण की सभी दस सीटों में भाजपा विजयी होगी।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर वृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुरादाबाद में सपा प्रमुख का बयान गम्भीर आपत्तिजनक है। पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। लगातार मतों के धु्रवीकरण में जुटी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने को आजम खां के बयान से अलग करते है। वहीं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव उनके बयान का जोरदार समर्थन करते है। आखिर क्यों? सपा प्रमुख रक्षा मंत्री भी रह चुके है। जानते है कि सीमा पर जूझने वाला जाबांज सैनिक भारत मां का लाल है, जाति और साम्प्रदाय में उसको बांटा नही जा सकता।
उन्होंने कहा कि सत्ता का बेजा इस्तेमाल और दुरूपयोग करना समाजवादी पार्टी की आदत बन गयी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने अपना एक लिखित वक्तव्य कारगिल विवाद पर जारी किया, उनका यह बयान मंत्री के नाते शासकीय लेटर हेड पर है, मंत्री के नाते हस्ताक्षर और मोहर भी है। जो भाषण उन्होंने दिया था वह पार्टी की राजनैतिक सभा मे दिया गया था, फिर राजनैतिक सभा में दिये गये भाषण का मंत्री के नाते खण्डन क्यों? उन्होने कहा कि पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग से उनके इस वक्तव्य की छायाप्रति संलग्न करते हुए शिकायत कर रही है।
श्री पाठक ने कहा प्रथम चरण के मतदान में बढ़-चढ़ कर जनता ने भाग लिया, उसके लिए 10 जिलों के मतदाता बधाई के पात्र है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण भारतीय जनता पार्टी आज यह दावा करने की स्थिति में है कि दस की दसांे सीटों पर पार्टी को विजय श्री मिलने जा रही है। पार्टी को मिले व्यापक जनसमर्थन और सहयोग के कारण विपक्षी दलों में हताशा और निराशा का वातावरण है। हताश और निराश विपक्षी दल अब हिंसा पर उतारू है। पार्टी के बागपत प्रत्याशी सत्यपाल सिंह व उनके वाहन पर हुई तोड़फोड़ की घटना इसी हताशा और निराशा का परिणाम है। कांगे्रस-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं को आरोपित करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
भाजपा प्रवक्ता ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह प्रथम चरण में जनता सुशासन, विकास, मंहगाई, भ्रष्टाचार, को दृष्टिगत रखते हुए मतदान किया है, भाजपा और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के प्रति जनसमर्थन व्यक्त किया है। उसके लिए पार्टी आभार व्यक्त करती है और उम्मीद व्यक्त करती है कि बाकी के चरणों में भी नरेन्द्र मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए सुशासन और विकास के लिए एक भारत और श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए समर्थन जारी रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in