Categorized | लखनऊ.

लखनऊ खटिक समाज एवं होटल तथा रेस्टोरेन्ट एसोसिएसन ने की राजनाथ सिंह के समर्थन में पद यात्रा।

Posted on 11 April 2014 by admin

आज खटिक समाज ने अपने चैधरियों की अगुवाई में राजनाथ सिंह के समर्थन में कैसरबाग, लाटूष रोड़ अमीनाबाद, नजीराबाद बाजार तथा आवासिय इलाके में हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ पदयात्रा कर राजनाथ सिंह के लिए वोट मांगे। अभूतपूर्व पदयात्रा में लखनऊ के पूर्व विधायक विधासागर गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने भी भाग लिया। खटिक समाज के चैधरियों ने कहा कि हमारा एक-एक वोट श्री राजनाथ सिंह को मिलेगा। राजनाथ जी जीतेगे और लखनऊ में विकास की गंगा बहेगी। पदयात्रा मे प्रमुख रूप से शैलेन्द्र चैधरी, दर्पण चैधरी, पिन्कू चैधरी, रंजीत चैधरी के साथ व्यापारी नेता नरेश सोनकर, विनोद सोनकर तथा युवा मोर्चा के अध्यक्ष टींकू सोनकर के साथ हजारों की संख्या समाज के लोग शामिल हुए।
लखनऊ के चारबाग स्थित होटल सियान में लखनऊ के होटल एवं रेस्टोरेन्ट एसोशियेषन से जुड़े व्यापारियों ने राजनाथ को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनिल बरमानी ने कहा कि लखनऊ शहर में 300 के करीब होटल एवं रेस्टोरेन्ट है उनके तथा व्यवसाए में लगे कर्मचारियों के हजारों की संख्या में परिवार लखनऊ में रहते है। एक-एक वोट श्री सिंह को मिलेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहें। लखनऊ एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेश्वर अग्रवाल ने पंकज सिंह को भरोसा दिलाया कि चुनाव की तारीख तक व्यापारी बन्धु भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।  बैठक में लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दुआ, पम्मी छाबड़ा, सतीश तेजवानी, रोमी सिंह, सत्यपाल सिंह, मित तथा एम0एम0गु्रप के लखन आहूजा श्याम किशनानी आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in