Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को वोट डालने के लिये जागरूक करने हेतु

Posted on 11 April 2014 by admin

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को वोट डालने के लिये जागरूक करने हेतु एक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोेजन मलिहाबाद के माल खण्ड, लखनऊ मे किया गया। इस अवसर पर मलिहाबाद तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी, आशाबहू, ए.एन.एम, आॅंगनवाडी कार्यकर्ती, सी.डी.पी.ओ, ए.डी.ओ. पंचायत सहित एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव जी ने हेल्प यू ट्रस्ट के चुनाव मतदाता जागरूकता अभियान में जुडने का आभार प्रकट किया

हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ;लखनऊद्ध इस मतदाता जागरूकता अभियान में अपना योगदान दिया व देश के लिए वोट, अपने लिए वोट पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम में श्री मिथिलेश लखनवी व उनकी टीम के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया व मतदातओं को जागरूक करने हेतु तीन गीतों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओं के द्वारा वोट डालने की शपथ भी ली गयी। इस कार्यक्रम में हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउण्डर ट््रस्टी श्री हर्षवर्धन अग्रवाल एवं प्रबन्ध न्यासी डा0 रूपल अग्रवाल भी उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in