Categorized | लखनऊ.

राजनाथ सिंह को भारी मतों से जितायें: लालजी टंडन पश्चिम विधानसभा का चुनाव कार्यालय खुला

Posted on 11 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजनाथ सिंह की जीत सुनिश्चित है। लेकिन रिकार्ड तोड़ मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। कोई भी चुनाव हो कार्यकर्ताओं के लिए एक चुनौती होता है। रिकार्ड मतों से जीतना ही हमारा लक्ष्य है। बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन है। भाजपा की लोकप्रियता से अन्य दल हताशा में पहुंच चुके हैं। श्री टंडन ने पश्चिम विधानसभा के राजाजीपुरम् स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। अधिकाधिक संख्या में मतदाता अपना मत डाले इसकी विशेष चिंता करनी होगी। इस अवसर पर महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव तथा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने भी उपस्थितजनों को सम्बोधित किया। क्षेत्र के सभी पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे। चन्दरनगर गेट से आलमबाग बाजार होते हुए श्रंृगार नगर तक व्यापारियों ने राजनाथ सिंह के समर्थन में पदयात्रा की। जगह-जगह व्यापारियों का स्वागत भी हुआ। पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह शामिल हुए। व्यापारी नेता अनिल बरमानी, राजेन्द्र सिंह दुआ, लखमीन्द्र पाल ने भाग लिया।
पंकज सिंह ने शक्ति भवन में कर्मचारियों से मिलकर भाजपा के लिए वोट व समर्थन मांगा। अपने बीच आने पर पंकज सिंह का आभार भी जताया। प्रदेश कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा ने बैठक की। कपूरथला, खदरा, आशियाना में भी पंकज सिंह ने जनसम्पर्क किया। उनके साथ प्रमुख रूप से प्रकाश पाल, हीरो बाजपेयी, अनिल बरमानी, मुन्ना मिश्रा, प्रमुख रूप से रहे। श्री सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह ने आज सिंधी गल्र्स इण्टर कालेज आलमबाग, अम्बेडकर नगर-1 श्रम विहार, नाका गुरूद्वारा, भवानीगंज व बाजार खाला में पदयात्रा कर भाजपा के लिये वोट मांगे। उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व सभासद नानक चन्द्र, राकेश श्रीवास्तव, हरेराम शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर आदि प्रमुख रूप से रहे। श्रीमती सावित्री सिंह ने आज कस्तूरबा बाल विद्या मंदिर इण्टर कालेज, शिवाजी मार्ग, नार्थ सिटी मानस इन्क्लेव, इन्दिरा नगर, मुलायम नगर, इस्माईलगंज, अजयनगर, ज्ञान विहार में जनसम्पर्क किया। उनके साथ रामू सान्याल, नरेन्द्र पाण्डेय, रीति सिंह, सोनू चतुर्वेदी, मयंक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in