Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में पहले चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए आज शाम 06.00 बजे से प्रचार-प्रसार बन्द

Posted on 09 April 2014 by admin

ऽ    प्रदेश में पहले चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 10 अपै्रल को होने वालेे मतदान के लिए आज शाम 06.00 बजे से प्रचार-प्रसार समाप्त हो जायेगा। मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पहले प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात शाम 06.00 बजे के बाद से निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी राजनैतिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ता तथा प्रचारक निर्वाचन क्षेत्र को हर हालत में छोड़ देंगे।
ऽ    आयोग ने जिला तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये हंै कि वह यह सुनिश्चित करें  कि चुनाव प्रचार-प्रसार समाप्त हो जाने के पश्चात ऐसे सभी राजनैतिक कार्यकर्ता लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में न रहें, जो उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं है।   आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों तथा उनके एजेंट को भी इन निर्देशों की जानकारी करायी जाये।
ऽ    निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित किये जायें तथा क्षेत्र में सभी आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाय। इसके साथ ही व्यक्ति एवं व्यक्तियों के समूह की पहचान की जाॅच की जाये तथा यह पुष्टि की जाये कि वे वहां के मतदाता हैं या नहीं।
ऽ    निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कल्याण मण्डपों, सामुदायिक केन्द्रों, लाॅज तथा विश्राम गृहों में ठहरने वालो की जाॅच कर यह पता लगाया जाये कि इनमें कोई बाहरी व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति जो वहाॅ का मतदाता नहीं है, ठहरा तो नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in