Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्व्ाड द्वारा चलाये गये

Posted on 09 April 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 में निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्क्व्ाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 91 अवैध असलहे, 150 कारतूस तथा 2 बम बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 3498 अवैध असलहे, 5853 कारतूस, 1233 किलो विस्फोटक के साथ 289 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 10.57 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विगत चैबीस घण्टे में आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 4197 लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसमें 3936 लीटर देशी, 249 लीटर विदेशी मदिरा तथा 12 लीटर बीयर शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 2,05,271 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in