Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का, बी.एस.पी. उम्मीद्वारों के समर्थन में, सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 09 अप्रैल को राजस्थान प्रदेश का चुनावी दौरा

Posted on 09 April 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के उम्मीद्वारों के समर्थन में सघन चुनावी अभियान के तहत् कल दिनांक 09 अप्रैल सन् 2014 को राजस्थान में 2 (दो) चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी राजस्थान के अपने चुनावी दौरे में कल दिनांक 09 अप्रैल, दिन बुधवार को पहली जनसभा जिला चुरू के बालाजी जोहड़ मैदान तारानगर, में जबकि दूसरी जनसभा दौसा जिले के सन्त सुन्दरदास स्मारक के पास मैदान में सम्बोधित करेंगी।
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका आयरन लेडी सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और इस क्रम में वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चण्डीगढ़, पष्चिम बंगाल, जम्मू-कष्मीर, मध्य प्रदेश व दिल्ली में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं और अब अगले माह दिनांक 09 मई तक उनका 90 प्रतिशत समय उत्तर प्रदेश में ही पार्टी के चुनाव अभियान के लिये लग रहा है। सुश्री मायावती जी उत्तर प्रदेश में अब तक जि़ला बिजनौर, अलीगढ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बुलन्दशहर, ग़ाजि़याबाद, मेरठ व बागपत, शामली जिले में बड़ी चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर चुकी हैं। आज दिनांक 08 अप्रैल दिन मंगलवार को सुश्री मायावती जी द्वारा मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के मेला मैदान में और दूसरी जनसभा जिला ग्वालियर के (व्यापार) मेला मैदान में सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in